nath loader

श्रीदेवनाथ परंपरा भजन संपदा

श्रीदेवनाथ परंपरा भजन संपदा

श्रीदेवनाथ परंपरा भजन संपदा श्रीदेवनाथ पीठ की दिव्य परंपरा के पीठाधीशों द्वारा रचित भक्ति रचनाओं का एक सुसंगठित और भावपूर्ण ध्वनिमुद्रित संग्रह है।

इस परंपरा के सत्रहवें पीठाधीश प.पू. सद्गुरु श्रीमनोहरनाथ महाराज एवं वर्तमान पीठाधीश आचार्य स्वामी श्रीजितेंद्रनाथ महाराज (प.पू. श्रीगुरुजी) के कृपाशीर्वाद तथा वै. आदरणीय दत्तात्रेय केशव लोमटे जी की प्रेरणा से, नाथभक्त श्री माधव दत्तात्रेय लोमटे जी द्वारा यह भक्तिपूर्ण भजनसंपदा श्रीनाथ चरणों में समर्पित की गई है।

इस संग्रह में परब्रह्म महारुद्र श्रीदेवनाथ महाराज से लेकर वर्तमान काल तक के सभी पीठाधीशों की उपलब्ध भजनरचनाओं का समावेश है। इसमें हिंदी एवं मराठी भाषाओं में रचित ११०० से अधिक पद, गण, अभंग, स्तोत्र, प्रार्थनाएँ एवं आरतियाँ सम्मिलित हैं, जो श्रीनाथ भक्तों को एक अनुपम आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती हैं।

इस दिव्य भजन संपदा का श्रवण लाभ प्राप्त करने हेतु कृपया नीचे दी गई गूगल ड्राइव लिंक पर क्लिक करें।