इस पहल की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं - जरूरतमंद मरीजों को महत्वपूर्ण चिकित्सा देखभाल और परिवहन उपलब्ध कराना, उनके जीवन को बचाना और रोगियों के परिणामों में सुधार लांना, इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। यह संगठन, रोगियों की देखभाल के लिए निम्नलिखित सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करता है।
चिकित्सा उपकरण: CPAP और BiPAP मशीनें ( ५-५ ), ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (३२), अस्पताल के बिस्तर (५), और व्हीलचेयर (२०) सभी निःशुल्क उपलब्ध हैं। एम्बुलेंस सेवा: एक कार्डियक एम्बुलेंस और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ दो सामान्य एम्बुलेंस कार्यरत हैं।
वार्षिक रोगी देखभाल शिविर:, हृदय रोग निदान शिविर, नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर, साथ ही रक्तदान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
विशेष जनजातीय छात्र रोग निदान शिविर: इसमें सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच और औषधी वितरण जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इसके माध्यम से मरीजों को अस्पताल ले जाने से पहले उन्हें स्थिर करने के लिए आवश्यक (प्राथमिक उपचार सहित विभिन्न चिकित्सा ) सेवाएं प्रदान करते हैं।
इसके माध्यम से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा, जनसमुदाय को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान की जाती है।