Eighteenth Peethadhish
परम पूज्य आचार्य स्वामी श्री जीतेंद्रनाथ महाराज
(Since 1968 onwards)
Eighteenth Peethadhish
परम पूज्य आचार्य स्वामी श्री जीतेंद्रनाथ महाराज
(Since 1968 onwards)
Mayabai
Present Shrinath Shakti, Shri Swaroopa
Renuka Mata, disciple of Guru Jitendranath
परम पूज्य श्री श्री १००८ आचार्य स्वामी श्री जीतेंद्रनाथ महाराज श्रीनाथ पीठ के वर्तमान पीठाधीश और नाथ संप्रदाय की महान परंपरा में अठारहवें योगपट्टाधीश हैं। श्रीनाथ पीठ की परंपरा.... आदिनारायण-श्रीदत्तात्रेय-श्रीजनार्दनस्वामी-श्रीएकनाथ महाराज से लेकर लगभग छह सौ वर्षों से अनवरत चली आ रही है। अपने गुरु परंपरा से प्राप्त आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्ञान के आधार पर आपने ने भारतीय संस्कृति, धर्म एवं सामाजिक कल्याण में अमूल्य योगदान दिया है।
परम पूज्य श्रीजितेंद्रनाथ महाराज ने बचपन में श्री श्री १००८ ब्रह्मानंद महर्षि स्वामी श्रीमनोहरनाथ महाराज से दीक्षा प्राप्त की। उन्होंने ऋग्वेद और अन्य वैदिक शिक्षाओं के साथ-साथ वेदांत और परंपरा का भी गहन अध्ययन किया है।
श्रीगुरुजी विज्ञान, समाजशास्त्र, औषधी-निर्माण शास्त्र में विद्या विभूषित हैं तथा उन्होंने सूचना विज्ञान (Information Science)विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
परम पूज्य श्री जितेन्द्रनाथ महाराज का कार्य बहुत व्यापक है और उन्होंने कथा, कीर्तन, प्रवचन, ज्ञानोदय, वैदिक शिक्षा, तप, भारत भ्रमण, लोक सेवा, धर्म प्रचार आदि क्षेत्रों में बहुत बड़ा कार्य किया है। उन्होंने सम्पूर्ण भारत में लाखों भक्तों और अनुयायियों का एक बड़ा परिवार संजोया है।
श्री देवनाथ वेद विद्यालय, श्रीनाथ वनवासी कन्या छात्रावास, महिलाओं की राष्ट्रव्यापी संस्था विश्वमंगल्य सभा, पुरुषों की उपासना संस्था श्रीनाथ सखा साधक वृंद, जगद्गुरु श्रीदेवनाथ वैदिक विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान की सभी गतिविधियों के प्रेरक एवं मार्गदर्शक आचार्य श्री जितेन्द्रनाथ महाराज जी हैं। विभिन्न धार्मिक परम्पराओं के मार्गदर्शन, बड़ी संख्या में रोगीयों की देखभाल के साथ, श्रीजितेन्द्रनाथ महाराज जी सभी जाति बंधनों को नकारते हुए, आध्यात्मिक आराधना और राष्ट्रवाद की दीक्षा भी निरंतर दे रहे हैं।